बंजरिया: बंजरिया पोखरा के पास बहते नाले के गंदे पानी व अतिक्रमण को पार्षद के तीन वर्षों के अथक प्रयास से हटाया गया
बंजरिया पोखरा के पास बहते गंदा नाला का पानी व अतिक्रमण को नगर निगम वार्ड 3 के पार्षद के तीन वर्षों के अथक प्रयास से हटाया गया। जहां पहले गंदे पानी के कारण मंदिर में ताला बंद था,अब पूजा हो रहा है। पार्षद पुत्र के निजी पैसे से सेल्फी पॉइंट बनाया गया है। वही नगर निगम द्वारा पश्चिम व उत्तर छठ घाट व सीढ़ी का निर्माण कराया गया है,साथ ही इसे विकसित किया जा रहा है।