सहार: जन सुराज पार्टी के नेता घनश्याम राय का हमला: बिहार में अपराधियों और अधिकारियों का तांडव, नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग
Sahar, Bhojpur | Jul 5, 2025 जन सुराज पार्टी के प्रांतीय नेता घनश्याम राय ने शनिवार को अपने आवास सहार प्रखंड के अनुआ गांव में प्रेस वार्ता कर बिहार में लगातार बढ़ते अपराध को लेकर राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शासन चलाने में पूरी तरह से विफल हो गए हैं।