सहार: सहार में बिजली चोरी के आरोप में दर्ज की गई प्राथमिकी, करीब ₹13 हजार का लगा जुर्माना, बिजली विभाग की कार्रवाई
Sahar, Bhojpur | Jul 3, 2025 सहार प्रखंड में बिजली चोरी के एक मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मो. मोकीद, पिता सतार, पर बिजली विभाग द्वारा अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने का आरोप लगाया गया है।जांच के दौरान विभाग ने पाया कि आरोपी द्वारा अनाधिकृत रूप से विद्युत आपूर्ति का उपभोग किया जा रहा था। इस पर विभाग ने लगभग ₹13,000 की राजस्व क्षति का आकलन किया है।