बकानी: बकानी में दिन दहाड़े मुख्य मार्ग पर स्थित मकान में हुई चोरी
बकानी में दिनदहाड़े मकान में चोरी, वृद्ध महिला घर में अकेली थी; सोने की चूड़ियां ले गए चोर बकानी। कस्बे के पाटन रोड स्थित एक मकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के समय मकान में वृद्ध महिला रामी बाई नीचे अकेली मौजूद थी। चोरों ने मकान में घुसकर सोने की दो चूड़ियों पर हाथ साफ कर दिया।जानकारी के अनुसार पाटन रोड स्थित शाम मनोहर पिता रामकृष्ण गांधी के मकान में यह चोरी हुई। घटना का पता शाम के समय