किसानों को मांग अनुसार पर्याप्त खाद बीज की उपलब्धता जरूरी, सामान्य सभा में कृषि, आंगनबाड़ी सहित अन्य संबंधित विषयों पर हुई चर्चा।
कोरिया जिला पंचायत के मंथन सभा कक्ष में सामान्य सभा की बैठक आयोजित हुई। जिला पंचायत कोरिया के अध्यक्ष श्री मोहित राम पैकरा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी खरीफ फसल में खाद बीज की उपलब्धता, आंगनबाड़ी में रिक्त पदों पर भर्ती सहित अन्य संबंधित विषयों पर प्रमुखता से चर्चा हुई। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वन्दना राजवाड़े, जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।
जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने विभाग प्रमुखों को संबंधित विषयों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी सदस्यों को सूचित कराने के निर्देश दिए।
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh
#koreaDistrict #Chhattishgarh #CMOChhattisgarh
3 views | Korea, Chhattisgarh | Jun 11, 2026