प्रधानमंत्री आवास योजना को गति देने गांव-गांव पहुंची जनचौपाल, हितग्राहियों की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान।
जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने तथा हितग्राहियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा गांव-गांव जनचौपालों का आयोजन किया जा रहा है।
इस पहल के माध्यम से अधिकारियों की टीम सीधे ग्रामीणों तक पहुंचकर आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा कर रही है और आवश्यक सहयोग प्रदान कर रही है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक स्वीकृत आवास का निर्माण समय पर पूर्ण हो तथा किसी भी हितग्राही को निर्माण प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके लिए अधिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर हितग्राहियों को मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh @prdcggov
#RuralDevelopment #PMAYG #KoreaDistrict #Chhattishgarh
7 views | Korea, Chhattisgarh | Jun 12, 2026