देहरादून। उत्तराखंड में साल 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी पारा अभी से चढ़ने लगा है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस पार्टी टिकट के दावेदारों की जमीनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक आंतरिक (इंटरनल) सर्वे कराने की तैयारी में है। हालांकि, विपक्षी दल भाजपा ने कांग्रेस की इस रणनीति पर तीखा तंज कसा है।भाजपा विधायक विनोद चमोली का कहना है कि सर्वे कराना तो केवल एक बहाना है, असली हकीकत यह है कि कांग्रेस इस समय उम्मीदवारों की भारी कमी से जूझ रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा लगातार कई विधानसभा क्षेत्रों में लगातार जीत दर्ज कर रही है और चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके विपरीत कांग्रेस की स्थिति इतनी खराब है कि उसे मैदान में उतारने के लिए योग्य चेहरे तक नहीं मिल रहे हैं।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #viralvideo