जगदलपुर: 10 दिन ट्रेनें रद्द, बसों में बढ़ी भीड़; मनमाने किराए की शिकायत पर कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
बारिश ने एक बार फिर बस्तर की रेल कनेक्टिविटी को झटका दिया है। किरंदुल-विशाखापट्नम रेल मार्ग पर ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण जगदलपुर से चलने वाली पांच ट्रेनों का परिचालन अगले 10 दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है। ट्रेनों के पहिए थमते ही विशाखापट्नम और ओडिशा जाने वाले यात्रियों के सामने सड़क मार्ग ही प्रमुख विकल्प रह गया है।