कोंडागांव: कोंडागांव नारंगी नदी बाईपास मोड़ पर भीषण हादसा, लोहे के एंगल से भरा ट्राला पलटा, चालक बाल-बाल बचा
कोण्डागांव नेशनल हाईवे-30 स्थित नारंगी नदी बाईपास मोड़ पर आज गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे लोहे के एंगल से भरा एक ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्राला जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहा था। हादसे में ट्राला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल कोण्डागांव में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।