भगवानपुर: हरिचक चौक: 10 धुर जमीन पर दो पक्षों का दावा, खूनी झड़प की आशंका
भगवानपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है जमीन के टुकड़ों को लेकर लगातार दो पक्षों के बीच खूनी झड़प देखने को मिलता है। इसी दौरान रविवार को दोपहर करीब बारह बजे हरिचक चौक स्थित दस धुर की जमीन पर पहला पक्ष अर्जुन सिंह के द्वारा भवन निर्माण करवाया जा रहा था। वही दूसरे पक्ष के पहुंचने पर झड़प हो गई।