उदवंत नगर: 52 किलो गांजा, कार और मोबाइल के साथ एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
गजराजगंज ओपी क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार तड़के बड़ी कामयाबी हासिल की। वाहन चेकिंग के दौरान ओपी अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 52.245 किलो गांजा, एक चार पहिया वाहन और एक मोबाइल फोन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई सुबह करीब 5:24 बजे की गई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय कुमार सिंह उर्फ नलन सिंह, सासाराम थाना उदवंतनगर (गंज) निवासी के रूप में हुई