उदवंत नगर: बीबीगंज के समीप बहन के घर से राखी बंधवा कर लौट रहे भाई को अज्ञात वाहन ने रौंदा, डायल 112 पुलिस टीम ने बचाई जान
गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत बीबीगंज फोर लाइन के समीप अज्ञात वाहन ने बहन के घर से राखी बंधवा कर वापस लौट रहे भाई को रौंद दिया जिससे वह लहूलुहान होकर घटना स्थल पर गिर गया। डायल 112 पुलिस टीम के द्वारा जख्मी अधेड़ युवक को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया है।