माकड़ी: बरकई में क्लस्टर स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन, हितग्राहियों को मिली विभिन्न योजनाओं की सौगात
सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम पंचायत बरकई में शुक्रवार को क्लस्टर स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए हितग्राहियों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, जॉब कार्ड, जाति प्रमाण पत्र एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबियां वितरित की गईं।