कटनी नगर: कटनी में साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए डिजिटल जागरूकता रथ रवाना, एसपी अभिजीत रंजन ने दिखाई हरी झंडी
साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के डिजिटल जागरूकता रथ को आज रविवार सुबह 11 बजे पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने हरी झंडी दिखा कर एसपी कार्यालय से रवाना किया। पुलिस अधीक्षक ने डिजिटल अरेस्ट सहित हेल्पलाइन नंबर 1930 की नागरिको को जानकारी दी गई। रथ चलित माध्यम से साइवर अपराध से बचाव के लिए नागरिको को जागरूक करेगा।