कटनी नगर: कटनी जिला अस्पताल का निरीक्षण, मध्य प्रदेश सरकार की कायाकल्प योजना के तहत अधिकारी पहुंचे
कायाकल्प योजना के तहत आज शनिवार दोपहर 1:30 पर बाहर से आए अधिकारियों का दल जिला अस्पताल पहुंचा था जहां उनके द्वारा योजना के तहत अस्पताल मे विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया इस योजना के तहत अस्पताल में विभिन्न सुविधाओं के आधार पर अवार्ड पारित किया जाता है जिसके तहत 50 लाख की राशि स्वीकृत की जाती है इस दौरान सिविल सर्जन यशवंत वर्मा भी मौजूद रहे।