कटनी नगर: एनकेजे थाना क्षेत्र में जुहला हाइवे पर सड़क हादसा, पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुँचाया
एनकेजे थाना क्षेत्र अंतर्गत जुहला रोड पर अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी घटना आज शनिवार दोपहर 3:10 मिनट की बताई जा रही है घटना की सूचना हाईवे सुरक्षा जुहला चौकी को मिलने के बाद मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया ।