कटनी नगर: शहर के स्टेशन चौराहे से शुरू हुआ 'रन फॉर कटनी-वॉक फॉर कटनी' का आयोजन, हजारों लोग हुए शामिल
शहर के स्टेशन चौराहे से आज रविवार सुबह 8 बजे रन फॉर कटनी वॉक फार कटनी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जानकारी देते हए आयोजन के संयोजक और समाजसेवी मौसूफ़ अहमद बिट्टू ने बताया कि यह आयोजन कटनी के नागरिको को समर्पित है आयोजन का उद्देश्य सामाजिक मानव कल्याण करना है। यह आयोजन सब शहर की पहचान बन चुका है।