मोहनलालगंज: बैंक-एटीएम की सुरक्षा पर निगोहां पुलिस ने बढ़ाया पहरा, संदिग्धों की की गई चेकिंग
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में निगोहां पुलिस ने बैंक, एटीएम और उनके आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस टीम ने बैंक परिसरों व आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी परखी गई।