हरसूद: डंडा भजन प्रतियोगिता में 18 मंडलों ने की शिरकत, श्रोताओं का लगा रहा जमावड़ा
Harsud, Khandwa | Sep 23, 2026 डोल ग्यारस पर्व के अवसर पर जय मां शीतला समिति हरसूद द्वारा नया हरसूद के वार्ड क्रमांक 2 में मंगलवार रात डंडा भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 18 मंडलों ने शिरकत की। सभी मंडलों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। मंगलवार रात करीब 9 बजे के लगभग शुरू हुई डंडा भजन प्रतियोगिता बुधवार शाम करीब 5 बजे तक चली।