पीरो: पीरो में सियासी पारा हाई: 'वोट कटवा' बयान पर मनोज उपाध्याय ने किया पलटवार
Piro, Bhojpur | May 17, 2026 भोजपुर-बक्सर एमएलसी चुनाव के खत्म होते ही पीरो में राजनीतिक गर्मी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर ‘वोट कटवा’ जैसे बयान तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे इलाके की सियासत और भी गरमा गई है। इसी बीच रविवार की शाम 6:00 के करीब पीरो के चर्चित नेता मनोज उपाध्याय ने इस बयान पर कड़ा जवाब देते हुए विरोधियों पर सीधा हमला बोला है।