रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार सुबह रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह भव्य रूप से आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पी.सी. मीणा ने डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना की मौजूदगी में सलामी ली। 288 आरक्षियों ने शानदार परेड दी। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रशांत कुमार व अनुज सिंह सम्मानित हुए, सभी को देश सेवा की शपथ दिलाई गई