Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

नोहर 17 वर्षीय आयुष की ह#त्या, पैसे के लेन-देन का वि#वाद आया सामने

Nohar, Hanumangarh | Jul 2, 2026

MORE NEWS

एंजल पब्लिक स्कूल, नोहर के प्रतिभाशाली पूर्व विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

नोहर। स्थानीय एंजल पब्लिक स्कूल के सभागार में विद्यालय के गौरवशाली एवं प्रतिभाशाली पूर्व विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं अतिथियों का तिलक लगाकर किया गया।

समारोह के दौरान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों तथा सरकारी सेवाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय परिवार की ओर से महेश सोनी को आईआईटी कानपुर में अध्ययनरत रहते हुए भारत का प्रतिनिधित्व करने हेतु प्लैक्स 2026 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने पर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार नवीन तिवारी का भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में साइंटिफिक ऑफिसर के पद पर चयन होने, नितेश चौधरी का क्लैट परीक्षा में ओबीसी रैंक-28 एवं AILET परीक्षा में ओबीसी रैंक-1 हासिल करने, आदित्य स्वामी का आरपीएससी सेकंड ग्रेड शिक्षक परीक्षा में अखिल राजस्थान रैंक-82 के साथ चयन होने तथा कार्तिक चौधरी का आईआईटी बीएचयू में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में चयन होने पर अभिनंदन किया गया।

इसी क्रम में दीपिका गोदारा को री-नीट 2026 में कैटेगरी रैंक-51, हिमांशु को री-नीट 2026 में कैटेगरी रैंक-1471 प्राप्त करने तथा कैलाश सुथार एवं अर्जुन साहू को री-नीट 2026 में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने पर स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय निदेशिका श्रीमती शशि माहेश्वरी ने कहा कि सम्मानित विद्यार्थियों की उपलब्धियां केवल एंजल पब्लिक स्कूल के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे नोहर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है कि जिन विद्यार्थियों ने कभी इसी विद्यालय से अपनी शिक्षा का सफर शुरू किया था, वे आज विभिन्न क्षेत्रों में सफलता की नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। इन विद्यार्थियों की उपलब्धियां वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और यह साबित करती हैं कि समर्पण, अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज सिंह ने समारोह में उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में उपस्थित श्रीकृष्ण सोनी, डॉ. मोहर सिंह गोदारा सहित अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सम्मानित पूर्व विद्यार्थियों का जोरदार तालियों के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया।

समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी सम्मानित पूर्व विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि ये प्रतिभाशाली विद्यार्थी भविष्य में भी अपनी मेहनत, प्रतिभा एवं समर्पण के बल पर देश और समाज का नाम रोशन करते हुए एंजल पब्लिक स्कूल की गौरवशाली परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
#AngelPublicSchool #Nohar #नोहर #सम्मानसमारोह #प्रतिभाशालीविद्यार्थी #पूर्वविद्यार्थी #StudentAchievement #Education #SuccessStory #NEET2026 #IIT #IITKanpur #IITBHU #AILET #CLAT #RPSC #BARC #NoharNews #Hanumangarh #Rajasthan #शिक्षा #प्रतिभा #सफलता #विद्यार्थी #प्रेरणा #AngelPublicSchoolNohar

एंजल पब्लिक स्कूल, नोहर के प्रतिभाशाली पूर्व विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित नोहर। स्थानीय एंजल पब्लिक स्कूल के सभागार में विद्यालय के गौरवशाली एवं प्रतिभाशाली पूर्व विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं अतिथियों का तिलक लगाकर किया गया। समारोह के दौरान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों तथा सरकारी सेवाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से महेश सोनी को आईआईटी कानपुर में अध्ययनरत रहते हुए भारत का प्रतिनिधित्व करने हेतु प्लैक्स 2026 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने पर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार नवीन तिवारी का भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में साइंटिफिक ऑफिसर के पद पर चयन होने, नितेश चौधरी का क्लैट परीक्षा में ओबीसी रैंक-28 एवं AILET परीक्षा में ओबीसी रैंक-1 हासिल करने, आदित्य स्वामी का आरपीएससी सेकंड ग्रेड शिक्षक परीक्षा में अखिल राजस्थान रैंक-82 के साथ चयन होने तथा कार्तिक चौधरी का आईआईटी बीएचयू में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में चयन होने पर अभिनंदन किया गया। इसी क्रम में दीपिका गोदारा को री-नीट 2026 में कैटेगरी रैंक-51, हिमांशु को री-नीट 2026 में कैटेगरी रैंक-1471 प्राप्त करने तथा कैलाश सुथार एवं अर्जुन साहू को री-नीट 2026 में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने पर स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय निदेशिका श्रीमती शशि माहेश्वरी ने कहा कि सम्मानित विद्यार्थियों की उपलब्धियां केवल एंजल पब्लिक स्कूल के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे नोहर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है कि जिन विद्यार्थियों ने कभी इसी विद्यालय से अपनी शिक्षा का सफर शुरू किया था, वे आज विभिन्न क्षेत्रों में सफलता की नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। इन विद्यार्थियों की उपलब्धियां वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और यह साबित करती हैं कि समर्पण, अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज सिंह ने समारोह में उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में उपस्थित श्रीकृष्ण सोनी, डॉ. मोहर सिंह गोदारा सहित अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सम्मानित पूर्व विद्यार्थियों का जोरदार तालियों के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी सम्मानित पूर्व विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि ये प्रतिभाशाली विद्यार्थी भविष्य में भी अपनी मेहनत, प्रतिभा एवं समर्पण के बल पर देश और समाज का नाम रोशन करते हुए एंजल पब्लिक स्कूल की गौरवशाली परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। #AngelPublicSchool #Nohar #नोहर #सम्मानसमारोह #प्रतिभाशालीविद्यार्थी #पूर्वविद्यार्थी #StudentAchievement #Education #SuccessStory #NEET2026 #IIT #IITKanpur #IITBHU #AILET #CLAT #RPSC #BARC #NoharNews #Hanumangarh #Rajasthan #शिक्षा #प्रतिभा #सफलता #विद्यार्थी #प्रेरणा #AngelPublicSchoolNohar

Nohar, Hanumangarh | Jul 25, 2026

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने संघर्ष का किया ऐलान

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने संघर्ष का किया ऐलान

Nohar, Hanumangarh | Jul 25, 2026

नोहर 17 वर्षीय आयुष की ह#त्या, पैसे के लेन-देन का वि#वाद आया सामने - Nohar News