नोहर में अब उपलब्ध होगा देश-दुनिया का जाना-माना जेएसडब्ल्यू सीमेंट ब्रांड
सरावगी मार्बल्स पर ठेकेदारों को दी गई कंपनी के उत्पादों और गुणवत्ता की जानकारी
नोहर। सीमेंट जगत में अपनी पहचान रखने वाले सरावगी मार्बल्स पर ठेकेदारों के लिए जेएसडब्ल्यू सीमेंट को लेकर एक विशेष परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरावगी मार्बल्स के संचालक राकेश सरावगी एवं प्रेम सरावगी सहित कंपनी की सेल्स टीम से आशीष जी, नरेश जी तथा तकनीकी विशेषज्ञ इंद्रजीत जी मौजूद रहे।
इस दौरान उपस्थित ठेकेदारों को जेएसडब्ल्यू सीमेंट के उत्पादों, गुणवत्ता और तकनीकी विशेषताओं की जानकारी दी गई। कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि जेएसडब्ल्यू समूह स्टील के क्षेत्र में अपनी वैश्विक पहचान रखता है। कंपनी अपने उत्पादों की गुणवत्ता को प्राथमिकता देती है और गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं करती।
उन्होंने बताया कि बाजार में आने के बाद से ही जेएसडब्ल्यू सीमेंट ने ग्राहकों और निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच अपनी भागीदारी लगातार बढ़ाई है। अब देश-दुनिया में पहचान रखने वाला जेएसडब्ल्यू सीमेंट ब्रांड नोहर में भी उपलब्ध रहेगा। इससे क्षेत्र के ठेकेदारों और आम उपभोक्ताओं को इस ब्रांड के सीमेंट की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी।
#Nohar #SarawagiMarbles #JSWCement #NoharBusiness #CementBrand #नोहरतेज