कोडरमा: कोडरमा में ECCE प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, 100 सेविकाएं बनीं मास्टर ट्रेनर
जिला प्रशासन द्वारा स्कूल पूर्व शिक्षा (ECCE) को सशक्त और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए एक विशेष पहल की गई है। उपयुक्त श्री ऋतुराज के नेतृत्व में 100 आंगनबाड़ी सेविकाओं को मास्टर प्रशिक्षक के रूप में दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण तितली फाउंडेशन के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है।