कोडरमा: RLSY इंटर कॉलेज: अनियमितता के आरोपी प्राचार्य जितेंद्र बहादुर की सेवा समाप्त
उपायुक्त द्वारा करायी गयी जांच और झारखण्ड अधिविद्य परिषद् के निर्देश के आलोक में राम लखन सिंह यादव इंटर कॉलेज, झुमरीतिलैया के शासी निकाय की बैठक हुई जिसमें अनियमितताओ के आलोक में निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता कोडरमा विधायक सह पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने की, जिसमें एसडीओ रिया सिंह, डीईओ अविनाश कुमार भी मौजूद थे।