लोहरदगा: झखरा में सहायक पुलिस और मिठाई वाले के बीच झड़प, एक घायल रिम्स रेफर
जितिया मेला के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सहायक पुलिस तैनात की गई थी। इसी दौरान एक सहायक पुलिस और मिठाई वाले के बीच झड़प हो गई, जिसमें मिठाई वाले को चोट लग गई। घायल व्यक्ति का नाम प्रभात कुमार बैठा है और वह रांची जिला का रहने वाला है। इधर घायल के मामा और अस्थाई लोगों ने बृहस्पतिवार देर शाम 8:00 बजे इस संबंध में अपनी बात रखी है ।