लोहरदगा: लोहरदगा में बाल विवाह रोकथाम प्रशिक्षण, समाज के सभी वर्गों की भागीदारी पर ज़ोर
लोहरदगा सदर प्रखंड सभागार में गुरुवार अपराह्न करीब 3 बजे मिशन वात्सल्य के तत्वावधान में बाल विवाह रोकथाम हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, धर्मगुरु, टेंट-बैंड व्यवसायी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।