रोहनिया के नकाइन में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार
Sadar, Varanasi | Dec 11, 2024 वाराणसी। रोहनियां के नकाइन गांव में मंगलवार रात साढ़े 11 बजे के आसपास बदमाशो के आने की सूचना पर मंडुवाडीह और रोहनियां पुलिस ने घेराबंदी की थी। दो बाइक से जा रहे बदमाशों ने पुलिस के रोकने पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमे शातिर वाहन चोर बेदी पटेल पुत्र कल्लू निवासी कनेरी मोहनसराय गोली लगने से घायल हो गया।