फरसगांव: फरसगांव उपचुनाव में बराबरी का मुकाबला, कांग्रेस-भाजपा ने जीते 1-1 वार्ड, उमेश और छबीला नेताम जीतीं
नगर पंचायत फरसगांव के वार्ड क्र.01 और 12 के उपचुनाव परिणाम गुरुवार को घोषित हुए। वार्ड 01 में कांग्रेस प्रत्याशी उमेश सोना ने भाजपा के प्रेम नाग को 2 मतों से हराया,जबकि वार्ड 12 में भाजपा की छबीला नेताम ने कांग्रेस की सावित्री मरकाम को 5 मतों से पराजित किया।दोनों वार्डों में कांटे की टक्कर देखने को मिली।परिणाम घोषित के बाद दोनो ही पार्टी ने जीत का जश्न मनाया