सैदपुर: वायरिंग के दौरान करंट की चपेट में आने से वायरिंग मिस्त्री झुलसा, मौत के बाद परिजनों का बुरा हाल
क्षेत्र के रद्दीपुर गाँव में वायरिंग का काम करते समय करंट की चपेट में आने से एक युवा इलेक्ट्रिशियन गंभीर रूप से झुलस गया। उपचार के लिए उसे तत्काल सैदपुर सीएचसी ले जाया गया, जहाँ से रेफर किए जाने के बाद वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।