मरवन: गनौरा इंडा, NH 722 पर रक्षाबंधन की रात सड़क हादसे में 2 भाइयों की मौत, एक गंभीर घायल
रक्षाबंधन की रात दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में घुसी बाइक, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल करजा (मुजफ्फरपुर): रक्षाबंधन की रात मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे गोनौरा इंडा के पास पेट्रोल पंप के समीप करजा की ओर से आ रही बुलेट बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई। बाइक पर तीन युवक सवार थे।