दतिया की कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चुनगर फाटक के पास हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम से आज रविवार करीब 12:00 बजे मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने शनिवार को दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए गोविंद पाल के मकान के बाहर बने एक कमरे में छापा मारा, जहां चंदन पा