मटिहानी: मटिहानी थाना क्षेत्र में गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ते इंतजाम
मटिहानी थाना क्षेत्र में गणतंत्र दिवस की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए जाएंगे. इस बात की जानकारी देते हुए मटिहानी थाना अध्यक्ष ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर चिन्हित चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. वहीं असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी.