बेलहर: चौरा गांव में नशेड़ियों ने बजरंगबली की प्रतिमा खंडित की, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
Belhar, Banka | Sep 19, 2026 थाना क्षेत्र के चौरा गांव में बीती रात नशेड़ियों और शराबियों ने बजरंगबली के मंदिर में जमकर उत्पात मचाया। नशेड़ियों और शराबियों ने बजरंगबली की प्रतिमा को खंडित कर दिया। मंदिर के बल्ब, बाल्टी, पूजन सामग्री, तस्वीर आदि को इधर उधर फेंक दिया। शनिवार की सुबह 7 बजे ग्रामीण सुदर्शन सिंह जब मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे तो खंडित प्रतिमा और मंदिर का हाल देखकर