जमुई: निर्वाचन आयोग के निर्देशन में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य हुआ संपन्न, 7 को होगा मतदाता सूची का प्रकाशन
Jamui, Jamui | Jan 5, 2025 निर्वाचन आयोग द्वारा अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2025 को लेकर चलाए जा रहे मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य संपन्न हो चुका है। आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश के तहत जिले के चार विधानसभा क्षेत्र जमुई, झाझा,सिकंदरा एवं चकाई के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 जनवरी को किया जाएगा। जिसकी जानकारी रविवार की शाम 6 बजे डीएम ने दी है।