जमुई: प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित सोहराय मिलन समारोह में डॉ. नीरज साह ने कहा- संस्कृति ही आदिवासियों की पहचान है
Jamui, Jamui | Jan 5, 2025 प्रखंड कार्यालय लक्ष्मीपुर के परिसर में संथाल सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में रविवार की दोपहर बाद 2:30 बजे से शाम तक सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी सह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज साह , समिति अध्यक्ष रामजी मुर्मू , संजीव साह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।