छतरपुर में ATM से ठगी करने का मामला सामने आया है ,ठगो ने PWD कर्मचारी का कार्ड एटीएम मे फंसाकर 62 हजार रूपये निकालकर ठगी का शिकार बना दिया ,जवाहर रोड HDFC ATM पर रमेश कुमार श्रीवास का कार्ड फंसा दिया गया तीन बदमाशों ने फेवीक्विक से कार्ड चिपकाया दिया और फिर फर्जी कस्टमर केयर पर कॉल करवाया दिया सफेद कार से आए आरोपियों ने पीडित के खाते से एटीएम से 62,608 रुपये निकाल लिए,पीडित के मोबाइल पर मैसेज भी नहीं आया। CCTV में दिख रहे हैं, पुलिस पकड़े इन्हें।पीडित ने लिखित मे कोतवाली थाने मे धोखाधड़ी की शिकायत की है ,बैक मे लगे CCTV फुटेज के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है। बैंक ने ATM इस्तेमाल में सावधानी बरतने को कहा है।एसपी ने जल्द ही इस मामले मे खुलासा करने की बात कही है
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर