मरीज ने मांगे असफल ऑपरेशन के पैसे, तो महिला डॉक्टर ने चढ़ाई गाड़ी; परिजनों का गंभीर आरोप
छतरपुर जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. सना खान (सिद्दकी) पर एक मरीज के परिजनों ने पैसे ऐंठने और गाड़ी चढ़ाने के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है।पीड़ित अमर अहिरवार के अनुसार, एक माह पहले डॉ. सना ने उसके पिता के प्रोस्टेट का ऑपरेशन करने के नाम पर ₹12,000 लिए थे। ऑपरेशन असफल होने पर जब परिजन अपने पैसे वापस मांगने लगे, तो डॉक्टर बदतमीजी पर उतर आईं और उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।अस्पताल के बाहर दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पीड़ित बेटे ने रोते हुए बताया कि पिता के इलाज के लिए वह घर की जमीन और कान की बाली तक बेचकर एक-एक पैसे को मोहताज हो गया है। फिलहाल, गंभीर हालत में मरीज को ग्वालियर रेफर किया गया है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर