इटारसी: ग्राम घाटली में साइबर ठगों ने 63 वर्षीय बुजुर्ग को एसबीआई योनो एप का झांसा देकर ₹1.09 लाख ठगे
इटारसी के पथरोटा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक मामला शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे सामने आया है।पुलिस के मुताबिक ग्राम घाटली निवासी 63 वर्षीय सुरेश कुमार चिमानिया से अज्ञात व्यक्ति ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के योनो ऐप अपडेट करने के नाम पर 1 लाख 9 हजार 700 रुपए ठग लिए। घटना 3 अप्रैल की सुबह 9:05 बजे से 10:53 बजे के बीच हुई।