जमुई: सोनदीपी गांव में दो बाइक के बीच हुई टक्कर में शिक्षिका सहित तीन लोग घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 12, 2024 सोनदीपी गांव में मंगलवार को तेज रफ्तार दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना एक बाइक पर सवार ककनचोर गांव निवासी शिक्षिका पुष्पा देवी और उनके पुत्र अंकित कुमार और दूसरी बाइक पर सवार दिघी गांव निवासी भैरो मांझी घायल हुए हैं। तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।