जमुई: गरसंडा गांव में घरेलू विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई व भाभी को तलवार से मारकर किया घायल, प्राथमिकी दर्ज
Jamui, Jamui | Mar 12, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के गरसंडा गांव में मंगलवार की सुबह घरेलू विवाद को लेकर छोटे भाई ने अपनी बड़े भाई वह भाभी को तलवार से मारकर घायल कर दिया। दोनों घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान गरसंडा निवासी कपिल यादव तथा उसकी पत्नी प्रमिला देवी के रूप में की गई है।