जमुई: फुलवरिया कोड़ासी गांव में 69 बकरी पालकों के बीच स्टील केन का किया गया वितरण
Jamui, Jamui | Mar 12, 2024 जमुई जिले के फुलवरिया कोड़ासी गांव में सोमवार को अखिल भारतीय बकरी सुधार समन्वित शोध परियोजना के तहत कृषि अनुसंधान परिषद पटना की ओर से 69 बकरी पलकों के बीच स्टील केन का वितरण किया गया। यह वितरण परिवार विकास जमुई के सहयोग से किया गया। वहीं अप्रैल माह में बकरी पालन करने वालों को एक अच्छे नस्ल का बकरा भी दिया जाएगा।