जमुई: सिकंदरा में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक हुआ घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 12, 2024 जमुई के सिकंदरा में सोमवार की देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल युवक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के सिझौड़ी गांव निवासी सरोज कुमार के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद वाहन फरार हो गई जिसकी पहचान नहीं हो पाई है।