जमुई: आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच गैस चूल्हा वितरण मामले में अनियमितता को लेकर DM ने जांच का दिया आदेश
Jamui, Jamui | Mar 12, 2024 बाल विकास परियोजना कार्यालय में सेविकाओं के बीच गैस चूल्हा वितरण में अनियमितता को लेकर सोमवार की शाम DM राकेश कुमार ने जांच का आदेश दे दिया है। साथ ही पत्र जारी करने का भी निर्देश संबंधित अधिकारी व कर्मी को दिया गया है। सबकुछ ठीक- ठाक रहा तो मंगलवार को जांच टीम गठित कर पूरे मामले की जांच शुरू हो जाएगी। DM के आदेश के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।