चौपारण: बरही विधायक मनोज यादव ने चोरदाहा पंचायत में बिजली समस्या पर महाप्रबंधक को लिखा पत्र ,अधीक्षण अभियंता से मिलकर की वार्ता
बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने चौपारण प्रखंड अंतर्गत चोरदाहा पंचायत की गंभीर बिजली समस्या को लेकर झारखंड राज्य विद्युत वितरण निगम हजारीबाग के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर त्वरित तक कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर विधायक ने अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की। विधायक श्री यादव ने बताया कि चोरदाहा पंचायत में पिछले 40 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप है।