कुर्था: कुर्था में चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता, थाना से 500 मीटर दूर चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना
Kurtha, Arwal | Apr 22, 2026 कुर्था थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा वारदात थाना से 500 मीटर दूर न्यू मुबारकपुर गांव में हुई, जहां चोरों ने अनिल विश्वकर्मा के घर से 40 हजार के आभूषण, कपड़े व नगदी उड़ा ली। पड़ोस के बिरजेश ठाकुर के घर में भी चोरी की घटना हुई है ग्रामीणों में आक्रोश है गिरफ्तारी न हुई तो आंदोलन किया जाएगा