घरघोड़ा: हाथियों को पत्थर मारना पड़ा भारी, 2 आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया वीडियो से हुआ खुलासा, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
घरघोड़ा के छर्राटांगर में हाथियों को पत्थर मारने और पटाखे फोड़कर भगाने का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि हाथियों को उकसाना गैर-जमानती अपराध है।