जेठ जेठानी ने मारपीट कर देवरानी को किया घायल, पीड़िता ने थाना मे आवेदन देकर न्याय की लगाई गुहार
मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र अंतर्गत मलमल दक्षिणी गांव मे बड़े भाई और उनकी पत्नी ने छोटे भाई की पत्नी के साथ मारपीट कर घायल कर देना से संबंधित मामला सामने आया है। घटना को लेकर बताया जा रहा है की नदिम नदाफ के पांच संतान मे तीन पुत्री और दो पुत्र है। नदिम नदाफ अपने पुस्तैनी जमीन अपने बड़े पुत्र रिजवान की पत्नी शाहजहाँ के नाम कर दिया। इस के बाद से सभी ने मिलकर मोहम्मद नशरो एवं उनकी पत्नी अनवरी को तरह तरह से प्रतारित एवं अक्सर मारपीट कर छोटे छोटे चार बच्ची को लेकर घर से भाग जाने के लिए दबाब बना रहा है। इस बात को लेकर गांव मे कर बार पंचायत भी हो चुका है। जहां पंचों के द्वारा जमीन रजिस्ट्री को गलत बताते हुए मारपीट किए जाने को गलत बताया गया। लेकिन बड़े भाई एवं उनकी पत्नी अपने आदत से बाज नही आ रहे और फिर एक बार मोहम्मद नशरो की पत्नी अनबरी को लोहे के रोड से मारकर सर फोर दिया। हंगामा सुनकर अगल बगल के लोग जूट गए। लोगो के सहयोग से घायल को नजदीक के पी एस सी कलुआही इलाज के लिए लाया गया। जहां इलाज के बाद पीड़ित पक्ष द्वारा कलुआही थाना को लिखीत आवेदन देक दोसी पर उचित कार्रवाई करने एवं न्याय देने को लेकर गुहार लगाई गई है। रोती बिलखती अनबरी ने हमारे संवाददाता को बताई है की पुस्तैनी जमीन बड़ी पुत्रबधू को रजिस्ट्री कर देना क्या उचित माना जा सकता है। हम गरीब अपने चार छोटे बच्चो को लेकर कहा जाएँ। छोटी छोटी बातो को लेकर अक्सर हमारे और हमारे बच्चों के साथ मारपीट कर घर खाली कर भाग जाने को लेकर धमकी दिया जाता है। हमे न्याय चाहिए।