प्रतापगढ़: जनगणना-2027: 1 मई से स्व-गणना शुरू, आमजन से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई
प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलेक्टर शुभम् चौधरी ने जिलेवासियों से जनगणना-2027 के सफल आयोजन के लिए सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि “हमारी जनगणना, हमारा विकास” की भावना के साथ यह प्रक्रिया देश के समग्र विकास और भविष्य की योजनाओं का महत्वपूर्ण आधार बनेगी। जिला कलेक्टर ने बताया कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत