धनकुंड थाना क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी कृष्णदेव चौधरी के 28 वर्षीय पुत्र शिशुपाल चौधरी की मौत घर के बगल स्थित पानी भरे गड्ढे में डूब कर हो गई. रविवार को दिन के करीब 10 बजे शव घर के बगल स्थित गड्ढे से बरामद किया गया .स्थानीय ग्रामीण संजीत कुमार भगत ने बताया कि वह रात से ही गायब था. धनकुंड पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है.